Single Use Plastic kya hai in Hindi - सिंगल यूज प्लास्टिक क्या है?

सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) क्या होता है?

SINGLE USE PLASTIC kya hai

सालाना मिलियन टन प्लास्टिक का उत्पादन होता हैं और इसका आधा डिस्पोजेबल प्लास्टिक होता है, जिसमे से केवल 10से15% प्लास्टिक की वस्तुओं का ही पुनर्नवीनीकरण किया जाता है। जानिए Single use plastic kya hota hai in Hindi?

Single Use Plastic kya hai?

सिंगल यूज़ प्लास्टिक यानी एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक या डिस्पोजेबल प्लास्टिक, जिनको केवल एक ही बार इस्तेमाल करके फेंक दिया जाता है, फिर उनका पुनर्नवीनीकरण किया जाता है। ऐसी चीज़े जैसे प्लास्टिक की थैलियां, पुआल/स्ट्रॉ, सोडा व पानी की बोतलें और अधिकांश खाद्य सामग्री पैकेजिंग आइटम्स आदि होती है।

पेट्रोलियम-आधारित डिस्पोजेबल प्लास्टिक को रीसायकल यानी पुनर्नवीनीकरण करना मुश्किल होता है और उन्हें ऐसा करने के लिए अलग से नई सामग्री और रसायनों का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसके अलावा, बहुत ही सीमित संख्या में ऐसे आइटम होते हैं जिनसे प्लास्टिक का पुनर्नवीनीकरण किया जा सकता है।

पेट्रोलियम आधारित प्लास्टिक बायोडिग्रेडेबल नहीं होते है यानी जो प्लास्टिक प्राकृतिक रूप से दोबारा पृथ्‍वी में घुल में मिल जाए ताकि पर्यावरण को हानि न हो, ऐसे प्लास्टिक आमतौर मिट्टी में दफन हो जाते है या पानी में बह जाते है और ये कई सालो के बाद छोटे कणों में विघटित यानी टूट जाते है, टूटने की इस प्रक्रिया में ये जहरीले रसायनों को छोड़ते है जो हमारे भोजन और पानी की आपूर्ति के ज़रिए हमारे अंदर आ जाते हैं। आजकल ऐसे जहरीले रसायन हमारे रक्त प्रवाह में पाए जा रहे हैं और नये शोध में इनको एंडोक्राइन सिस्टम को बाधित करने के लिए पाया गया है जो कैंसर, बांझपन, जन्म दोष, बिगड़ा प्रतिरक्षा और कई अन्य बीमारियों का कारण बन रहे है।

पूरी दुनिया में हर साल करोड़ों टन प्लास्टिक का उत्पादन होता हैं, जिसमे से अधिकांश प्लास्टिक का पुनर्चक्रण नहीं किया जा सकता है। इससे यह स्पष्ट होता है कि हमें कम प्लास्टिक का उपयोग करने की जरूरत है और पर्यावरण की दृष्टि से हमे किन्ही स्थायी उत्पादों और सेवाओं की ओर बढ़ने जी ज़रूरत है और साथ ही ऐसी तकनीक की आवश्यकता है जो प्लास्टिक को अधिक कुशलतापूर्वक दोबारा उपयोग में लाने योग्य बना सकती हो।

सिंगल यूज़ प्लास्टिक कौन-कौन से होते है?

सिंगल उसे प्लास्टिक के उदाहरण है, जैसे –

  • प्लास्टिक कांटे और चाकू
  • प्लास्टिक शॉपिंग बैग
  • प्लास्टिक कॉफी कप
  • प्लास्टिक की पानी की बोतल
  • स्टायरोफोम और प्लास्टिक कंटेनर
  • प्लास्टिक के स्ट्रॉ

सिंगल यूज़ प्लास्टिक अच्छा क्यों है?

जब भोजन या अन्य उत्पादों को प्लास्टिक में पैक किया जाता है, तो वे संरक्षित होते हैं और ताजा माल के मामले में, वे लंबे समय तक ताजा रहते हैं। भोजन को खराब होने से बचाए रखने से भोजन की बर्बादी कम होती है, जो संसाधनों के इस्तेमाल को कम करने में मदद करता है और लागत को कम रखता है।

Leave a Comment

error: