बिहार का शिक्षा मंत्री कौन है | Bihar ke Shiksha Mantri kaun hai 2024

Bihar ka Shiksha Mantri kaun hai: बिहार के शिक्षा मंत्री कौन है?

बिहार का शिक्षा मंत्री कौन है

बिहार प्रदेश के जीवंत परिदृश्य में, जहां शिक्षा अपनी आबादी के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, शैक्षिक नीतियों और सुधारों के शीर्ष पर मौजूद व्यक्ति महत्वपूर्ण प्रभाव रखता है। जैसा कि राज्य अपने शैक्षिक बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और अपने युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सशक्त बनाने का प्रयास कर रहा है, सवाल यह है कि इस परिवर्तनकारी यात्रा का नेतृत्व करने वाले बिहार का शिक्षा मंत्री कौन हैं?

बिहार का शिक्षा मंत्री कौन है

बिहार राज्य के मुख्यमंत्री श्रीमान नीतीश कुमार ने कैबिनेट के विस्तार में मंत्री परिषद में मंत्रालय का बंटवारा हुआ जिसमे 30 मिनिस्टर है, इसमें नीतीश कुमार कि पार्टी जेडीयू के नेता सुनील कुमार जी को नया शिक्षा मंत्री बनाया गया हैं।

बिहार के वर्तमान शिक्षा मंत्री (Sunil Kumar) सुनील कुमार सेंट स्टीफेंस कॉलेज दिल्ली से साल 1984 में इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएट हुए थे। सुनील कुमार साल 2020 में पुलिस विभाग के बड़े पद से रिटायर हो चुके हैं।

जानिए, शिक्षा का महत्व

सुनील कुमार पुलिस विभाग के कई बड़े पदों पर कार्यंविंत रह चुके हैं, इस प्रकार उनका करियर काफी दमदार रहा है। बिहार के नए शिक्षा मंत्री के तौर पर सुनील कुमार (Sunil Kumar JDU) की काफी चर्चा है। वे पढ़े लिखे नेता माने जाते हैं और उनके पिता राजनीति में भी रह चुके हैं। बिहार सरकार में उनके पिता दिवंगत चंद्रिका राम मंत्री पद पर रह चुके हैं। इस प्रकार सुनील कुमार का राजनीति से नाता रहा है।

सुनील कुमार साल 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, और बिहार में डीजी के पद से रिटायर हैं। सुनील कुमार बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम में सेवानिवृत्त Director and General Chairman, Managing Director रह चुके हैं।

जब पहली बार सुनील कुमार ने विधानसभा चुनाव जीता तो उन्हें नीतीश सरकार में मद्य निषेध व निबंधन विभाग का मंत्री बनाया गया, फिर बिहार कि राजनीती में सियासी उलटफेर के बाद उन्हें शिक्षा विभाग मंत्री बनाया गया है।

Leave a Comment

error: