Hindi Essay on Dussehra (हिंदी एस्से दशहरा) - दशहरा पर निबंध 10 Line

दशहरा पर निबंध (Hindi Essay on Dussehra)

hindi essay on dussehra

आमतौर पर अक्टूबर महीने में मनाए जाने वाले हिंदू त्योहार नवरात्रि या दुर्गा पूजा का दसवां और अंतिम दिन विजयदशमी कहलाता है, और विजयदशमी को दशहरा भी कहा जाता है। यह त्यौहार मानव जाति को यह याद दिलाता हैं कि सत्य और अच्छाई की हमेशा जीत होती है। दशहरा नई गतिविधियों या व्यावसायिक उपक्रमों के लिए शुभ अवसरों की शुरुआत और उत्तर भारत में शादी के सीज़न की शुरुआत का प्रतीक है। यहा पढ़िए Hindi Essay on Dussehra/Dasara 

दशहरा पर निबंध लिखना सीखें, स्कूल के बच्चो को दशहरा पर्व पर निंबंध, 10 Line, 150-200 Words आदि लिखने के कहा जाता हैं। जिसमे यह शामिल करना होता है जैसे – भारत में दशहरा क्यों मनाया जाता है, कैसे मनाया जाता है, कब मनाया जाता है आदि।

hindi essay on dussehra

भारतीय त्योहार दशहरा या दशहरे पर निबंध लिखने के लिए आपको निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग करना चाहिए।

पौराणिक कथाआनन्दउत्साह
आतिशबाजीपुतलापटाखे
जीत/विजयबुराईरावण
दस सिर वालादशाननभगवान राम

Hindi Essay on Dussehra/Dasara – दशहरा पर निबंध इन हिन्दी

दशहरा भारत के सभी महत्वपूर्ण त्योहारो में से एक है जिसे भारत में हिंदुओं द्वारा हर वर्ष अक्टूबर या नवंबर के महीने में मनाया जाता है। इस त्योहार की ख़ास बात यह है कि हर साल यह त्योहार दिवाली के त्योहार से ठीक 20 दिन पहले आता है। पूरे भारत में दशहरे के दिन सभी स्कूल और कार्यालय बंद रहते हैं। भारत के कई हिस्सो में इस त्योहार पर दस दिनो तक मेलो का आयोजन होता है जिसमे स्थानीय लोगों और विदेशी पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है क्योकि यह सभी को आकर्षित करता हैं।

दशहरा क्यों मनाया जाता है?

दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, क्योकि जब भगवान राम को 14 वर्ष के वनवास में भेजा गया, तो उस दौरान भगवान राम ने रावण सहित कई राक्षसों का नाश किया था, जिस दिन भगवान राम ने रावण नामक राक्षस का वध किया था उस दिन को कई सालो से दशहरा के रूप में मनाया जाता है।

पौराणिक कथा रामायण के अनुसार, भगवान राम ने रावण का वध इसलिए किया था क्योकि रावण ने भगवान राम की धर्मपत्नी माता सीता का अपहरण करके उन्हे अपने साम्राज्य लंका (जिसे अब श्रीलंका के नाम से जाना जाता है) ले गया था, इस प्रकार भगवान राम को लंका जाकर माता सीता को छुड़ाने के लिए रावण से युद्ध करना पड़ा था, आख़िरकार भगवान राम ने रावण का वध किया और माता सीता को आज़ाद कराया।

इस त्योहार का नाम दशहरा इसलिए पड़ा क्योंकि रावण दस सिर वाला एक राक्षस था। जिस दिन राक्षस रावण की जीवन लीला समाप्त हुई थी, उस दिन को दशहरे के रूप में लोकप्रिय किया गया।

जानिए, रक्षाबंधन का त्यौहार क्यो मनाया जाता है?

दशहरा कैसे मनाया जाता है?

दशहरा पर्व 10 दिनों तक चलने वाला त्योहार होता है। पहले दिन से पूरे भारत के हिस्सो में रामलीला नाटक का आयोजन किया जाता है। इस दौरान कलाकार रामायण के विभिन्न पात्रों के रूप में तैयार होते है और नाटक करते हैं। दसवें दिन भगवान राम के पात्र के द्वारा रावण की हत्या का नाटक किया जाता है जो मध्य रात्रि तक जारी रहता है।

भारत में विभिन्न जगहो पर रामलीला मैदान और दशहरा मैदान होते है जहा पर रामलीला और रावण दहन का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन के साथ ही कई जगहो पर मेलो का आयोजन भी होता है जिसमे खाने के साथ-साथ लोग खरीदारी का आनंद भी लेते है।

इस उत्सव पर कही पर रावण के पुतले का दहन पटाखे और आतिशबाज़ी के साथ होता है तो कही रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले जलाए जाते हैं। सुंदर आतिशबाजी का नज़ारा दशहरा उत्सव में मंत्रमुग्ध कर देने वाला प्रभाव डालता है।

दशहरा कब मनाया जाता है?

दशहरा और विजयादशमी का त्योहार हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है जो अश्विन मास में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। भगवान राम ने इस तिथि के दिन ही रावण का वध किया था और देवी मा दुर्गा ने नौ रात व दस दिन के युद्ध के बाद महिषासुर नामक असुर पर विजय प्राप्ति की थी। दुर्गा पूजा या नवरात्रि के बाद दसवे दिन विजयादशमी मनाई जाती है। असत्य पर सत्य की विजय के रूप में विजयादशमी, बुराई पर अच्छाई की जीत और दस सिरो वाले रावण दशानन के अंत के रूप में दशहरा मनाया जाता है।

10 Lines on Dussehra/Dasara in Hindi – दशहरा पर 10 लाइन हिंदी में

दशहरा या विजयदशमी के पर्व पर 10 पंक्तियाँ या लाइन इस प्रकार है, जैसे –

  1. दशहरा हिंदुओं के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है।
  2. दशहरे को ‘विजयादशमी’ के नाम से भी जाना जाता है।
  3. इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था।
  4. यह हर साल अक्टूबर या नवंबर में मनाया जाता है।
  5. दशहरा दिवाली त्योहार से ठीक 20 दिन पहले मनाया जाता है।
  6. इस दिन रामलीला का नाटक भी किया जाता है।
  7. दशहरे पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले जलाए जाते हैं।
  8. इस दिन मेलों का आयोजन किया जाता है और बाजारों को सजाया जाता है।
  9. दशहरे के दिन स्कूलों और सरकारी कार्यालयों की छुट्टी रहती है।
  10. दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

Essay on Dussehra/Dasara in Hindi 150/200 words (hindi essay on dussehra)

एक हिंदू त्योहार दशहरा पौराणिक चरित्र भगवान राम के द्वारा रावण के वध की याद में मनाया जाता है, भगवान राम रावण नामक अपराजेय दुष्ट आत्मा जो कि श्रीलंका का राजा था, उसको पराजित करते है, भारत में लोग इस दिन लकड़ी और घास से बने विशाल संरचना वाले राक्षस रावण के पुतले को जलाते हैं।

दशहरा नवरात्रि के दस दिवसीय उत्सव के भव्य समापन वाले दिन आता है। लोग इस दिन रामायण के नाटक को दोहराते हैं, जिसे रामलीला कहते है, और नाटक का अंत उस व्यक्ति के साथ होता है जो भगवान राम की भूमिका निभाता है, वह रावण के विशाल पुतले को जलाता है।

दशहरे का दिन भारत में छुट्टी का दिन होता है। भले ही यह एक हिंदू त्योहार है लेकिन भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष देश में, विभिन्न धर्मों के लोग एक साथ मिलकर इस अवसर का आनंद लेते हैं। दशहरे पर, बाज़ारो को चमकदार रोशनी से सजाया जाता है, नवरात्रि के दस दिनों के दौरान विक्रेताओं द्वारा बाज़ारो में विभिन्न तरह के स्टॉल लगाए जाते हैं। यह सिलसिला दीवाली के त्योहार तक चलता है क्योकि दशहरे के ठीक 20 दिनो के बाद ही दीवाली आती है।

दशहरा हमारे देश भारत में मनाया जाने वाला एक प्रसिद्ध त्योहार है। यह उस दिन का प्रतीक है जिस दिन भगवान राम ने राक्षस राजा रावण को हराया था। इस उत्सव को मनाने का मकसद यह याद रखना है कि अच्छाई की हमेशा बुराई पर जीत होती हैं।

भारत में इस उत्सव का महत्व कुछ इस प्रकार भी है कि इस दिन लोग अपने नये काम और व्यवसाय की शुरूवात करना शुभ मानते है, लोगो अपने घरो, दुकानो, दफ्तरो और गाडियो पर पुष्पहार लगाते है, इसके अलावा भारत में इस दिन अस्र और शस्त्र पूजा भी की जाती है, इस प्रकार इस त्योहार का भारत में बहुत महत्व होता है।

दशहरा का त्योहार भारत की अर्थव्यवस्था में भी बहुत बड़ा योगदान देता है क्योंकि काफ़ी लोग पंडालों, मूर्ति और मूर्ति निर्माताओं, सज्जाकारों, छोटी स्थानीय दुकान और स्टाल मालिकों, पंडितों, रंगमंच के लोगों आदि की तैयारी में शामिल होते हैं। सभी को इस त्योहार के लिए काम करने का मौका मिलता है।

हमें जितना कम हो सके लोगो को योगदान देना चाहिए, आप ज़रूरतमन्दो को एक छोटा सा दान, नई पोशाक, उपहार आदि दे सकते हैं और उन्हें इस अवसर का आनंद लेने के लिए उत्साहित कर सकते हैं।

Leave a Comment

error: