10 Signs of Genius in Hindi - बुद्धिमान व्यक्ति के 10 लक्षण हिन्दी में

बुद्धिमान व्यक्ति के 10 लक्षण (Signs of Genius) क्या हैं?

10 Signs of Genius in Hindi

दुनिया में हर व्यक्ति में कुछ ख़ास होता है, लेकिन ऐसे कुछ ही लोग होते है जो बहुत ज़्यादा प्रतिभावान होते है, जो अपने जीवन में कुछ ऐसे कारनामे करते है कि वो इतिहास रच देते है, बहुत से बुद्धिमान लोगों में कुछ ख़ास लक्षण, आदतें और विशेषताएं होती है, जो उन्हे एक जीनियस व्यक्ति बनाती है, यहा जानिए, बुद्धिमान व्यक्ति के 10 लक्षण, 10 Signs of Genius in Hindi

वैसे तो प्रत्येक इंसान बुद्धिमान होता है, आख़िरकार पृथ्वी पर मानव जाति से बुद्धिमान कौन हो सकता है, लेकिन दुनिया में बहुत कम लोग ही होते है जिन्हे जीनियस (Genius) कहा जाता है, क्योकि उन्होने अपने जीवन ऐसा कुछ किया होता है जोकि किसी काम आदमी के लिए करना असम्भव होता है, यहा ऐसी ही कुछ जानकारी दी गयी है जो बताती है कि एक जीनियस पर्सन में कौनसे लक्षण होते है?

बहुत से लोग यह कहते है कि मेरी तो किस्मत ही खराब है, दरअसल, हर इंसान की सफलता जिसे आमतौर पर भाग्य माना जाता है, व्यक्ति के कर्मो और खुद पर निर्भर करती है। जीवन में कुछ किए बिना कुछ भी हासिल नहीं हो पाता है, हमारा भाग्य तभी हमे सफल बनाता है जब हम सही दिशा में भरपूर मेहनत करते है। किसी इंसान क़ी आदतों और उसके द्वारा किए गये प्रयासों से ही जीवन में सफलता तय होती है।

बिना कुछ किए भाग्य और सफलता का पैमाना तय नही होता है, जो जितना प्रतिभावान होगा, वो उतना ही जल्दी और ज़्यादा सफलता प्राप्त करेगा, माना की जीनियस होना किसी के हाथ में नही होता है, पर किसी कार्य में बिना कोई प्रयास किए भी यह तय नही होगा कि कौन जीनियस है और कौन नही!

एक पढ़ा-लिखा व्यक्ति ही जीनियस होता है, यह मानना भी सही नही है क्योकि दुनिया में ऐसे कई व्यक्ति हुए है और अभी भी है, जिन्होने कभी पढ़ाई-लिखाई नही की, फिर भी वो एक अच्छे मुकाम तक पहुँचे है, जैसे बहुत से अनपढ़ लोग भी बिज़नेसमैन है और कई अनपढ़ लोगो ने ऐसे कारनामे किए है जो एक अच्छे पढ़े-लिखे व्यक्ति के लिए संभव नही है। ऐसे ही दुनिया में कई ऐसे जीनियस वैज्ञानिक हुए है जो ज़्यादा पढ़े लिखे नही थे, फिर भी उन्होने कई आविष्कार करके इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया है।

Genius ka matlab kya hota hai – जीनियस का मतलब क्या है?

जीनियस (Genius) का हिन्दी में मतलब प्रतिभावान, बुद्धिमान, प्रतिभाशाली व्यक्ति, विशिष्ट स्वाभाविक योग्यता, अपूर्व बुद्धि का मनुष्य आदि होता है, और एक जीनियस व्यक्ति वह होता है जो ख़ास तौर पर किसी विषय विशेष में असाधारण क्षमता से संपन्‍न और ज़्यादा बुद्धिमान होता है, जैसे अल्बर्ट आइंस्टीन जो एक सिद्धांतिक भौतिक विज्ञानी थे।

10 Signs of Genius in Hindi

10 Signs of Genius in Hindi – बुद्धिमान व्यक्ति के 10 लक्षण क्या है?

इस दुनिया में दोनो तरह के लोग होते है एक बुद्धिमान और दूसरा मूर्ख लोग, लेकिन इन दोनो तरह के लोगों के अलावा दुनिया में एक और खास किस्म के लोग होते हैं, जिन्हें Genius Person माना जाता है।

जब वैज्ञानिकों द्वारा इन प्रतिभाशाली जीनियस लोगों पर अध्ययन किया, तो पाया गया कि इनमें कुछ लक्षण सामान्य लोगो के जैसे ही थे, लेकिन वे आम लोगों से बेहद अलग थे और उनमे एक जीनियस होने की निशानी भी थी, इसलिए इस यहा 10 signs of genius बताए गये जो इस प्रकार है, जैसे –

  1. डूडलिंग करना

यदि कोई अचेतन या ध्यान केंद्रित तरीके से ऐसे ही कुछ भी चित्र बनाता है, जिसे ‘डूडलिंग’ (Doodling) कहते है, तो वह एक जीनियस व्यक्ति हो सकता है, रिसर्च की माने तो लोगो की डूडलिंग की आदत उनके जीनियस होने की निसानी (signs of genius) हो सकती है क्योकि ऐसे लोगो में प्राब्लम सॉल्व करने, लॉजिक ढूँढने, विचार करने और चीज़ो को याद रखने की क्षमता आम लोगो से अधिक होती है।

2. अव्यवस्थित रहना

अव्यवस्थित रूप से रहने वाले लोगो के विचार व्यवस्थित रहने वाले लोगो की तुलना में ज़्यादा क्रियेटिव होते है, क्योकि अमेरिका के मिनेसोटा विश्वविद्यालय में अव्यवस्थित और व्यवस्थित रहने वाले स्टूडेंट्स पर एक टेस्ट के ज़रिए इस पर एक रिसर्च की गयी थी, जिसमे यह पाया गया कि अव्यवस्थित तरीके से रहना एक क्रियेटिव दिमाग़ और एक जीनियस पर्सन होने की निसानी हो सकती है। 

3. बार-बार झपकी लेना

दिन में बार-बार झपकी लेना या छोटी नींद लेना भी जीनियस होने की निसानी हो सकती है, वैज्ञानिको ने कई रिसर्च और स्टडी करके यह पता लगाया है कि छोटी-छोटी नींद लेना ना सिर्फ़ इंसान के दिमाग़ की ताक़त को बढ़ाता है बल्कि दिमाग़ को तेज़ भी करता है।

इंसान के शरीर के साथ-साथ उसके दिमाग़ को भी आराम की ज़रूरत होती है और नींद लेना दिमाग़ को सबसे ज़्यादा आराम पहुँचाता है दुनिया में जितने भी बड़े-बड़े जीनियस हुए है उनमे से ज़्यादातर दिन में छोटी-छोटी नींद लिया करते थे, और इस छोटी नींद को पॉवर नेप कहा जाता है।

4. नीली आँखे होना

नीली आँखे होना हमेशा ही सुंदरता की निसानी रही है, क्योकि लोगो को नीले रंग की आँखे ज़्यादा पसंद आती है, लेकिन वैज्ञानिको की माने तो आपकी नीली आँखे आपके जीनियस होने की निसानी हो सकती है, पढ़ाई-लिखाई के मामले में ब्राउन आँखो के मुक़ाबले नीली आँखो वाले लोगो ज़्यादा अच्छे होते है और उनके सफल होने की संभावना अधिक होती है, क्योकि ऐसे लोगो ज़्यादा बुद्धिमान होते है।

5. खुद से बात करना 

खुद से बात करने वाले लोग हमे पागल लग सकते है, लेकिन एक्सपर्ट्स की माने तो जो लोग खुद से बातें करते है वो अन्य लोगो से ज़्यादा समझदार और अलग सोच रखने वाले होते है।

6. देर रात तक जागना

इंसान के देर रात तक जागना भी जीनियस होने की निसानी हो सकता है, एक्सपर्ट्स के द्वारा की गयी स्टडी में सामने आया है कि जिन लोगो आइक्यू लेवल कम होता है वो रात में जल्दी सोते है इसके विपरीत रात को देर से सोने वाले लोगो का आइक्यू (IQ) लेवल जल्दी सोने वाले लोगो की तुलना में ज़्यादा होता है और जिन लोगो का आइक्यू लेवल ज़्यादा होता है वो अक्सर जीनियस होते है। 

7. कम दोस्त होना

कई मनोवैज्ञानिक स्टडी में यह सामने आया है कि जो लोग आम लोगो से ज़्यादा समझदार होते है और ज़्यादा आइक्यू वाले होते है वो अक्सर अकेला रहना पसंद करते है, इसके अलावा ऐसे लोगो का सामाजिक जुड़ाव भी कम होता है, उनको किसी से रीलेशन बनाने में कोई दिलचस्पी नही रहती है।

8. चॉकलेट पसंद होना

यह बात थोड़ी अजीब लग सकती है, लेकिन किसी को ज़्यादा चॉकलेट पसंद होना जीनियस होने की निसानी हो सकती है, क्योकि चॉकलेट खाने से हमारा दिमाग़ तेज़ होता है, नियमित रूप से चॉकलेट खाना दिमाग़ को हमेशा ही तेज़ बनाए रखता है।

9. नाख़ून में बने सफेद निसान

कई लोगो के हाथो की अँगुलियो के नाख़ून की जड़ो में आधे चाँद की आकृति के जैसा सफेद रंग का निसान होता है, वैज्ञानिको का मानना है इंसान के जीनियस होने की निसानी इंसान के शरीर में भी मौजूद होती है और ये निसान जीतने बड़े होते है वो इंसान उतना ही ज़्यादा अक्लमंद और समझदार होता है।

10. बहुत ज्यादा कसमे खाना

यह भी सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन यह सच है, कई मनोवैगनिक स्टडी में यह पाया गया है कि किसी इंसान का बात-बात पर कसम खाना उसके ज़्यादा बुद्धिमान और उसके आइक्यू लेवल के ज़्यादा होने का प्रमाण हो सकता है लेकिन इसका मतलब यह नही क़ी हर जीनियस इंसान ही बात-बात पर कसमे खाने वाला होता है क्योकि ऐसा हर एक इंसान के साथ नही होता है।

जानिए, खुद को हमेशा मोटीवेट कैसे रखे?

यहा बताए गये 10 Signs of Genius in Hindi से आप जान पाए होने कि आख़िरकार सबसे ज़्यादा बुद्धिमान लोगो में क्या-क्या आदते होती है!

Leave a Comment

error: