App Kaise Banaye in Hindi - मोबाइल एप/ऐप्स कैसे बनाते हैं?

मोबाइल एप (Mobile App) बनाने का तरीका इन हिन्दी

app kaise banaye

यदि आप अपना खुद का कोई मोबाइल अप्लिकेशन बनाना चाहते है तो आप यहा दी गयी जानकारी से आसानी से एप बना सकते है, हो सकता है कि आपको यह कठिन और असंभव काम लगे, लेकिन आज के आधुनिक युग में कुछ भी असंभव नहीं है। यहा जानिए app kaise banaye…

एक मोबाइल एप बनाने के लिए आपको सिर्फ़ एक सही आइडिया की आवश्यकता है और बिना कोडिंग के ऐप बना सकते है, इस पोस्ट से आप जानेगे कि कैसे मुफ्त में ऐप बनाएं और पैसे कमाएं।

ऐप बनाने के लिए ज़रूरी स्टेप्स

यदि आप किसी भी प्लेटफ़ॉर्म पर अपने ऐप को प्रकाशित करना चाहते है जहा से आप ऐप के ज़रिए पैसा कमा सके, तो आपको इसके लिए एक व्यावहारिक दृष्टिकोण रखने की आवश्यकता है। ऐप बनाने का तरीका जानने के लिए इन स्टेप्स को विस्तार से पढ़े –

  1. सबसे पहले आपके पास एक ऐसा आइडिया होना चाहिए, जिससे आप एप के ज़रिए लोगों की जरूरतों को पूरा कर सके, यह जाने कि आप पहले से मौजूद किसी एप में कैसे नये सुधार ला सकते हैं, और कुछ नया लोगो के लिए कर सकते है। यदि आप लोगो की ज़रूरतो का सटीक डेटा चाहते हैं, तो आप एक सर्वेक्षण कर सकते हैं जिससे आप एक नए ऐप में लोगों की वास्तविक जरूरतों और वे क्या चाहते हैं, इसका पता लगा सकते हैं।

  2. एक बार जब आपको नयी ऐप के लिए आइडिया या कोई नीच मिल जाता हैं, फिर आप प्रतिस्पर्धी मार्केट पर एक वास्तविक नज़र डालिए और इस पर थोड़ी रिसर्च कीजिए। रिसर्च में, जितने हो सके उतने प्रतिस्पर्धियों को शामिल करे और उनकी यूएसपी, उनके कुल डाउनलोड, उनकी एप की रेटिंग, उनके प्रकाशक आदि के बारे में पता लगाएं।

  3. अपनी रिसर्च पूरी करने के बाद, ऐप के लिए एक समग्र रूप रेखा तैयार करे, जिसमे आप ऐप की ख़ास विशेषताओं, यूएसपी, उपयोगकर्ता अनुभव आदि सब शामिल करे, इस बात पर ध्यान दें कि आप उपयोगकर्ता अनुभव को कैसे बेहतर बना सकते हैं, उनकी ज़रूरतों को कैसे पूरा कर सकते हैं और एक ऐसा ऐप बनाने पर ध्यान दे, जो समझने और उपयोग करने में आसान हो।                                                                                                                                          

  4. जब आपको यह अंदाजा हो जाता है कि आप अपने ऐप को कैसा बनाना चाहते हैं, तो ऐप के डिज़ाइन के लिए रिसर्च करे और समझे क्या बेहतर विकल्प रहेगा आपके एप आइडिया के लिए, ऑनलाइन ऐसे कई प्लेटफॉर्म हैं जहां आप ऐप डिजाइनिंग की प्रक्रिया कर सकते हैं।

Mobile App Banane ka Tarika – एप बनाने के तरीके क्या है?

एक एप्लिकेशन बनाने के दो तरीके होते है, एक कोडिंग करके एप बनाना और दूसरा बिना कोडिंग के ऐप बनाना, यहा आपको दोनो ही तरीक़ो के बारे में बताया गया है।

  1. कोडिंग के साथ एप बनाना

आज के समय में तकरीबन 500 से अधिक कार्यात्मक प्रोग्रामिंग भाषाएं उपलब्ध है जिनमे से केवल कुछ ही ज़्यादा लोकप्रिय हैं। कोडिंग के ज़रिए पूरी तरह से अलग एक ऐप बनाई जा सकती हैं और बेहतर तरीके से कस्टमाइज़ भी कर सकते हैं।

वर्तमान में कुछ लोकप्रिय प्रोग्रामिंग भाषाओं में पायथन, जावास्क्रिप्ट, स्विफ्ट, स्काला, रूबी आदि हैं। यदि आप प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीखना चाहते हैं, और फिर अपना एक ऐप बनाना चाहते हैं, तो आपको उपर बताई गई प्रोग्रामिंग लैंग्वेज से शुरुआत करनी होगी।

2. कोडिंग के बिना एप बनाना

ऐसी कई वेबसाइटें और एप्लिकेशन इंटरनेट पर मौजूद हैं जहा से आप मुफ्त में या न्यूनतम शुल्क चार्ज देकर, बिना किसी कोडिंग के, अपना स्वयं का कस्टम एप्लिकेशन आसानी से बना सकते हैं।

बिना कोडिंग के एप बनाने के लिए सबसे लोकप्रिय वेबसाइटों की जानकारी नीचे दी गयी है जिससे आपको कुछ ही घंटों में एक मोबाइल ऐप बनाने में मदद मिलेगी।

App Kaise Banaye in Hindi – मोबाइल एप कैसे बनाए?

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कोडिंग जानते हैं या नहीं, ऊपर बताई गई वेबसाइटों के ज़रिए आप एक मोबाइल ऐप आसानी से बना सकते है, आपको केवल एक अच्छे आइडिया और उचित निष्पादन की आवश्यकता होती है। अगर आपके ऐप में सभी ज़रूरी चीजें हैं, तो आप इसे आसानी से लोकप्रिय बना सकते हैं।

एक मोबाइल अप्लिकेशन को बनाने के बाद, आपको ऐप को प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर सबमिट करना होता है, प्ले स्टोर सभी प्रकार के आंड्राय्ड ऐप्स अपलोड और डाउनलोड करने के लिए ही बना है। यदि आप जानना चाहते हैं कि एंड्रॉइड ऐप को प्ले स्टोर पर प्रकाशित कैसे किया जाए, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को पढ़ें और उनको फॉलो करें

  1. सबसे पहले एक डेवलपर अकाउंट बनाएं
  2. डेवलपर के खाते के माध्यम से गूगल मर्चेंट के लिए साइन अप करें
  3. Android पैकेज के साथ अपना ऐप अपलोड करें
  4. फिर एक स्टोर सूची बनाएं
  5. कॉंटेंट रेटिंग पब्लिश करें
  6. मूल्य निर्धारण और वितरण सेट करें
  7. अब ऐप को पब्लिश करें

ऐप स्टोर जोकि सिर्फ़ आईफोन यूजर्स के लिए होता है जहा Android के लिए डिज़ाइन किए गए ऐप्स का उपयोग नहीं कर सकते हैं। इसलिए, ऐप स्टोर पर किसी ऐप को पब्लिश करने के लिए, अलग तरह से ऐप डिजाइन करने की आवश्यकता होती है।

Mobile App (ऐप) को ऐप स्टोर पर प्रकाशित करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को पढ़ें और उनको फॉलो करें –

  1. सबसे पहले सभी दिशा-निर्देश पढ़ें और उनका उल्लंघन न करें
  2. ऐप स्टोर कनेक्ट का उपयोग करते हुए अपने ऐप के लिए मेटाडेटा भरें
  3. अब समीक्षा के लिए ऐप सबमिट करें
  4. फिर अनुमोदन यानी अप्रूवल की प्रतीक्षा करें

प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर अपना ऐप अपलोड करने के बाद ऐप का प्रमोशन करना एक और महत्वपूर्ण कदम होता है ताकि अधिकतम लोग आपका ऐप डाउनलोड करें, और उसका इस्तेमाल करे।

🔗 ब्लॉग्गिंग के लिए वेबसाइट कैसे बनाए?

अपनी एप को लोगो तक पहुँचाने और उसे लोकप्रिय बनाने के लिए आप विज्ञापन, इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग, कोल्ड ईमेल, रेफरल प्रोग्राम आदि सब टेक्नीक का सहारा ले सकते है।

शायद आपको app kaise banaye की जानकारी पसंद आई होगी, कॉमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया ज़रूर दे! 

1 thought on “मोबाइल एप (Mobile App) बनाने का तरीका इन हिन्दी”

  1. अगर आप क्रोम ब्राउज़र का इस्तेमाल करते है। तो आपको मालूम होगा की क्रोम गूगल का एक ब्राउज़र है। जिसमे कई सारे features है। हम इसका इस्तेमाल करके अपने काम को आसान बना सकते है। गूगल क्रोम मे Extensions के द्वारा हम कई tools को add कर सकते है। तो जिन टूल्स की हमे जरूरत है उससे install करके use कर सकते है। और अगर जरूरत नहीं है। तो उसे remove भी कर सकते है। आज हम Google Chrome Extensions को कैसे add और कैसे Remove करते है। इसके बारे मे बात करेंगे। आप अपने मोबाइल या लैपटाप के Google chrome मे extensions को जोड़ना चाहते है। तो आज हम आपको इसके बारे मे बताने जा रहे है। – Read More – Google Chrome Extensions Install or Remove || क्रोम एक्सटैन्शन

    Reply

Leave a Comment

error: