Sanyukt Vakya (Hindi) - संयुक्त वाक्य किसे कहते हैं?

Sanyukt Vakya किसे कहते हैं और संयुक्त वाक्य के प्रकार?

Sanyukt Vakya Kise kahate hain

“मेरी हाथ में लग गयी और मुझे बहुत दर्द होने लगा” इस वाक्य को पढ़ने पर आप पाएँगे कि इसमे “और” संयोजन शब्द के माध्यम से दो उपवाक़्यो को आपस में जोड़कर एक वाक्य बनाया गया है, यहा हम बात कर रहे है संयुक्त वाक्य के बारे में, इस पोस्ट के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गयी है कि संयुक्त वाक्य किसे कहते है? जानिए Sanyukt Vakya Kise Kahate hain और Sanyukt Vakya in Hindi

Sanyukt Vakya Kise kahate hain

हिन्दी विषय की पढ़ाई का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हिंदी व्याकरण होता है, हिंदी व्याकरण में बहुत तरह की चीज़े सीखने होती है उनमे से एक वाक्य का प्रकार संयुक्त वाक्य भी है, जिसके बारे में जानना और सीखना बहुत ज़रूरी है क्योकि परीक्षा में संयुक्त वाक्य से संबंधित सवाल ज़रूर पूछे जाते हैं। संयुक्त वाक्य हिन्दी व्याकरण का हिस्सा है यहा sanyukt vakya से संबंधित जानकारी के साथ-साथ इसके कुछ उदाहरण भी दिए गये है जिसको पढ़कर आप संयुक्त वाक्य को समझ पाएँगे!

हिंदी व्याकरण कई सारे टॉपिक्स से भरा हुआ है, यहां हिंदी व्याकरण के टॉपिक संयुक्त वाक्य के बारे में जानेगे जैसे – संयुक्त वाक्य क्या है, संयुक्त वाक्य की परिभाषा, संयुक्त वाक्य के प्रकार, संयुक्त वाक्य के भेद, संयुक्त वाक्य के उदाहरण, संयुक्त वाक्य से सरल वाक्य के उदाहरण आदि।

संयुक्त वाक्य किस कहते हैं? (Sanyukt Vakya Kise Kahate hain)

ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहा जाता है जिनमें 2 या उससे अधिक उपवाक्य होते है और वे सभी उपवाक्य प्रधान होते है। या, ऐसा भी कह सकते है कि 2 या 2 से अधिक सरल वाक्य जो एक दूसरे वाक्य पर बिल्कुल भी आश्रित नहीं होते हैं तथा संयोजक शब्द (समुच्चयबोधक अव्यय) इन सरल वाक्यों को जोड़ने के लिए इस्तेमाल होते है।

जैसा कि सयुंक्त वाक्य का निर्माण सरल वाक्यों को किसी संयोजक शब्द से जोड़कर होता है, वे संयोजन या संयोजक शब्द इस प्रकार है,

जैसे – और, एवं, तथा, अथवा, या, इसलिए, अतः, तो, नहीं तो, किन्तु, परन्तु, फिर भी, लेकिन, पर आदि।

संयुक्त वाक्य और मिश्र वाक्य में क्या अंतर है? (sanyukt vakya aur mishra vakya mein antar)

संयुक्त वाक्य में जहा दो या दो से अधिक उपवाक्य शामिल होते हैं और सभी उपवाक्य प्रधान होते है, वही मिश्र वाक्य में सिर्फ़ एक उपवाक्य ही प्रधान होता है और बाकी सभी प्रधान वाक्य पर आश्रित होते हैं।

जानिए, मिश्र वाक्य क्या है और इसके उदाहरण?

सरल वाक्य और संयुक्त वाक्य में क्या अंतर है? (saral vakya aur sanyukt vakya mein antar)

सरल वाक्य और संयुक्त वाक्य में अंतर निम्नलिखित है, जैसे –

  • एक सरल वाक्य में एक स्वतंत्र उपवाक्य होता है जबकि एक संयुक्त वाक्य में एक से अधिक स्वतंत्र उपवाक्य होते हैं।
  • एक सरल वाक्य में एक विषय और एक विधेय होता है जबकि एक संयुक्त वाक्य में एक से अधिक विषय और एक से अधिक विधेय होते हैं।

संयुक्त वाक्य इन हिन्दी (Sanyukt Vakya in Hindi)

एक संयुक्त वाक्य एक ऐसा वाक्य है जिसमे दो या उससे ज़्यादा स्वतंत्र खंडों या सरल उपवाक़्यो को एक समन्वय संयोजन के साथ जोड़ा है और ये स्वतंत्र खंड आपस में किसी पर भी आश्रित नही होते यानी सभी के सभी प्रधान उपवाक्य ही होते है।

संयुक्त वाक्य की कुछ विशेषताएँ 

  • संयुक्त वाक्य में प्रयुक्त सभी उपवाक्य का स्वतंत्र अर्थ होता है।
  • संयुक्त वाक्य में प्रयुक्त सभी उपवाक्य समान स्तर वाले होते हैं।
  • संयुक्त वाक्य को समानाधिकरण उपवाक्य या समानाधिकृत उपवाक्य भी कहा जाता है।

संयुक्त वाक्य के उदाहरण (Sanyukt Vakya Examples/udaharan)

संयुक्त वाक्य किस प्रकार से सरल वाक़्यो से मिलकर बने होते है इसे उदाहरण के माध्यम से आसनी से समझा जा सकता है, नीचे ऐसे ही कुछ संयुक्त वाक्य के उदाहरण दिए गये है।

  • आप सिनेमा देखने जाएँगे या नाटक।
  • मरीज खिचड़ी लेगा अथवा फल से काम चलेगा।
  • राम समय पर घर नही आ सका क्योकि उसे बस नहीं मिली।
  • हम रोजाना मंदिर जाते है और एकसाथ पूजा करते है।
  • बादल छाए परन्तु बारिश नही हुई।
  • उसने दिन भर काम किया फिर भी काम पूरा न हो सका।
  • बाज़ार से पुस्तक लाना तथा पेंसिल ज़रूर लाना।
  • राहुल सुबह गया और शाम को घर लौट आया।
  • सूरज ढल गया और अन्धेरा होने लगा।
  • मैंने बहुत मेहनत कि इसलिए सफल हो पाया।
  • मैं तेज़ दौड़ा फिर भी बस नहीं पकड़ सका।

सयुंक्त वाक्य से सरल वाक्य रूपांतरण (Sanyukt Vakya se Saral Vakya Rupantaran)

सयुंक्त वाक्य: हम रोजाना मंदिर जाते है और एकसाथ पूजा करते है।
सरल वाक्य: हम रोजाना मंदिर जाकर एकसाथ पूजा करते है।

सयुंक्त वाक्य: राम समय पर घर नही आ सका क्योकि उसे बस नहीं मिली।
सरल वाक्य: राम को बस नही मिलने कारण घर नही आ सका।

सयुंक्त वाक्य: राधा रोने लगी और बेहोश हो गयी।
सरल वाक्य: राधा रोते ही बेहोश हो गयी।

सयुंक्त वाक्य: राहुल सुबह जाता है और शाम को लौट आता है।
सरल वाक्य: राहुल सुबह जाकर शाम को लौट आता है।

सयुंक्त वाक्य: दिन ढल गया और अंधेरा फैलने लगा।
सरल वाक्य: दिन ढलते ही अंधेरा फैलने लगा।

2 thoughts on “Sanyukt Vakya किसे कहते हैं और संयुक्त वाक्य के प्रकार?”

Leave a Comment

error: