Independence Day 15 August क्यो मनाया जाता है? (2023)

15 अगस्त (Independence Day): इनडिपेंडेन्स डे क्यो मनाया जाता है?

independence day 15 august in Hindi

भारत में हर साल आने वाला राष्ट्रीय अवकाश का दिन, जिसे देश की आज़ादी के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, यहा इस महत्वपूर्ण दिन के बारे में विस्तार से जानिए Independence Day 15 August kyu manaya jata hai in Hindi…

Independence Day ka Matlab kya hota hai in Hindi – इनडिपेंडेन्स डे क्या है?

इनडिपेंडेन्स डे (Independence Day) का हिन्दी में मतलब “स्वतंत्रता दिवस” या “आज़ादी का दिन” होता है, जिस दिन या तारीख को किसी देश को दूसरे देश के शासको से आज़ादी प्राप्त हुई होती है, वो दिन इनडिपेंडेन्स डे कहलाता है।

इनडिपेंडेन्स का मतलब आज़ादी, स्‍वतंत्रता, स्‍वाधीनता, किसी अन्य के अधीन ना होने की स्थिति, और अनधीनता होता है, और जिस दिन स्‍वाधीनता अधिकारी तौर पर मिलती है वो दिन स्‍वाधीनता दिवस होता है, जिसको हर साल इनडिपेंडेन्स डे के रूप में मनाया जाता है।

independence day 15 august in Hindi

Independence Day 15 August kya hai Hindi – 15 अगस्त क्या है?

15 अगस्त भारत की आज़ादी का दिन है, जिसे स्वाधीनता या स्वतंत्रता दिवस कहा जाता है, साल 1947 में भारत को ब्रिटिश शासन से मिली आज़ादी के उपलक्ष्य में यह दिवस प्रत्येक वर्ष अगस्त महीने की 15 तारीख को मनाया जाता है।

15 अगस्त के दिन मनाए जाने वाला स्वतंत्रता दिवस, ब्रिटिश शासन के अंत और एक स्वतंत्र भारतीय राष्ट्र की स्थापना का प्रतीक है। इसके अलावा यह दिन हिन्दुस्तान उपमहाद्वीप का दो देशों में विभाजन की वर्षगांठ का भी प्रतीक है, जो 14-15 अगस्त, 1947 की मध्यरात्रि को भारत और पाकिस्तान के रूप में हुआ था।

भारत को 200 साल पुरानी ब्रिटिश सरकार से 15 अगस्त 1947 के दिन आजादी मिली थी, जिसके उपलक्ष्य में भारत देश और इसके नागरिको द्वारा बहुत ही गर्व से स्वतंत्रता सेनानियो को इस दिन याद किया जाता है और इस दिन 15 अगस्त को एक राष्ट्रीय त्यौहार के रूप में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है।

15 August ko Hindi me kya kehte hai?

15 अगस्त को India’s Independence Day कहा जाता है जिसे हिन्दी में भारत का “स्वतंत्रता दिवस” कहते है, जो हमारे देश भारत का एक राष्ट्रीय त्यौहार है। इस दिन यानी 15 August को सन् 1947 में भारत देश और भारत के लोगो को ब्रिटिश शासन से स्वाधीनता मिली थी।

Swatantrata diwas/divas kya hai – स्वतंत्रता दिवस क्या था?

Independence Day को स्वतंत्रता दिवस (Swatantrata Diwas) कहा जाता है, जो इनडिपेंडेन्स डे का हिन्दी शब्द या मीनिंग है, भारत में लोग Swatantrata Diwas को, बाहरी शासको से देश को मिली आज़ादी की खुशी में एक फेस्टिवल के रूप में मनाते है।

ऐसा कह सकते है स्वतंत्रता दिवस भारत की आज़ादी का दिन है, जो आज़ादी कई सालो के बाद देश के स्वतंत्रता सेनानियो के कठोर परिश्रम और शहादत के बल पर अंग्रेज़ो से मिली थी।

🔗 इनडिपेंडेन्स डे स्टेटस इन हिन्दी

15 अगस्त 1947 के दिन, आज़ाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू बने थे, जिन्होने दिल्ली में स्थित लाल किले पर भारत का राष्ट्रीय झंडा फहराया था, उस दिन के बाद से हर साल स्वतंत्रता दिवस पर, भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता हैं और राष्ट्र के नाम संबोधन दिया जाता हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देश में ध्वजारोहण समारोह के साथ-साथ परेड और कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। ख़ासतौर से देश की राजधानी दिल्ली में इस दिन होने वाले आयोजनो का प्रसारण देश के राष्ट्रीय प्रसारक टीवी चैनल दूरदर्शन पर किया जाता है।

Independence day kab aata hai?

भारत में इनडिपेंडेन्स डे (Independence Day) हर वर्ष 15 अगस्त को मनाया जाता है, जिसे स्वतंत्रता दिवस (Swatantrata Diwas) के रूप में जाना जाता है।

Independence day 15 August kyu/kyo manate hai/banaya/manaya jata hai – इंडिपेंडेंस डे क्यों मनाया जाता है?

इनडिपेंडेन्स डे यानी स्वतंत्रता दिवस उस दिन का एक वार्षिक उत्सव है जिस दिन भारत देश ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त कर ली थी, यह ऐतिहासिक दिन कई सालो तक ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारतीयो के संघर्ष के बाद देश को मिला था, जिसे भारतीय कई सालो से अब तक मनाते आ रहे हैं।

भारत देश पर कई सालो तक अंग्रेजों की हुकूमत रही है, तकरीबन 100 सालो तक हमारे भारत पर ईस्ट इंडिया कंपनी ने शासन किया था। सन् 1757 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने प्लासी की लड़ाई जीतकर भारत देश पर अपना अधिकार जमाया था।

फिर, 1857 में पहली बार, भारत ने अँग्रेज़ी शासन के खिलाफ अपना पहला विद्रोह किया था, जिसमें लगभग सभी देशवासी आज़ादी की मुहिम के लिए अंग्रेजों के खिलाफ एकजुट हो गये थे।

दुर्भाग्यवस भारत असफल रहा, फिर उसके बाद भारतीय शासन ब्रिटिश क्राउन के पास चला गया था, जिसने भारत के आज़ाद होने तक अपना शासन किया था, आज़ादी के लिए चले एक लंबे अभियान के बाद और दो विश्व युद्धों की वजह से ब्रिटेन कमजोर पड़ चुका था, फिर जाकर, आख़िरकार 15 अगस्त 1947 के दिन भारत देश आज़ाद हुआ।

भारत में आज़ादी के लिए हुए स्वतंत्रता संग्राम ने पूरी दुनिया को बहुत ज़्यादा प्रेरित किया है, स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व करने वाले नेताओं को भारत में बहुत ही श्रद्धा से स्मरण किया जाता है।

देश की आज़ादी के लिए हुए स्वतंत्रता आंदोलन के नेतृत्व करने वाले और आज़ादी के लिए अपना योगदान देने वाले लोगो को याद करते हुए, देश को मिली आज़ादी की खुशी में भारत में हर वर्ष इनडिपेंडेन्स डे यानी स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

स्वतंत्रता दिवस के दिन देश के सभी सार्वजनिक जगहो पर राष्ट्रगान और ध्वजारोहण किया जाता है, और इसके साथ ही कुछ लोग राष्ट्र और संस्कृति के महत्वपूर्ण जश्न को मनाने के लिए कई तरह की राष्ट्रीय पोशाक पहनते है, और राष्ट्रीय ध्वज का बेज लगाते हैं।

Leave a Comment

error: