Interesting Google Facts (गूगल से जुड़े रोचक तथ्य) in Hindi

Facts About Google in Hindi

Google एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी कंपनी है जो इंटरनेट से संबंधित सर्विस और प्रॉडक्ट्स में अपनी विशेषज्ञता रखती है, जिसमें क्लाउड कंप्यूटिंग, ऑनलाइन विज्ञापन तकनीक, इंटरनेट सर्च इंजन, सॉफ़्टवेयर और हार्डवेयर शामिल हैं। इंटरनेट पर हम और आप जो खोजते हैं उसके बारे में ठीक से जानकारी हासिल करने के लिए Google के पास कई विशेष सुविधाएं उपलब्ध हैं, आइए जानते है गूगल से जुड़े कुछ Amazing और Interesting तथ्यो के बारे में…Facts about Google in Hindi

जानिए, गूगल से पैसे कैसे कमाए?

Facts About Google in Hindi – गूगल के बारे में कुछ तथ्य

गूगल (Google) से जुड़े कुछ Interesting & Amazing Facts इस प्रकार है, जैसे –

  1. गूगल को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो छात्रों लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन द्वारा 1997 में लॉन्च किया गया था।

2. गूगल दुनिया के सबसे मूल्यवान ब्रांडों में से एक है।

3. गूगल दुनिया में सबसे लोकप्रिय इंटरनेट सर्च इंजन है।

4. गूगल का ओरिजिनल नाम बैकरब (Backrub) था।

5. Google Search तकनीक को पेजरैंक (Page Rank) कहा जाता है।

6. 16 अगस्त, 2013 को गूगल इंटरनेट पर 5 मिनट तक पहुंच के बाहर था, उस समय वैश्विक इंटरनेट का उपयोग 40% तक कम हो गया था।

7. गूगल 1997 में अपने सर्च इंजन सिस्टम को Yahoo को 2 मिलियन डॉलर में बेचना चाहता था।

8. Google का पहला ट्वीट बाइनरी कोड में “I’m feeling lucky” था।

9. गूगल पर होने वाले सभी सर्च में से 16-20% को गूगल पर पहले कभी नहीं खोजा गया होता है।

10. गूगल का होमपेज (Homepage) 80 भाषाओं में उपलब्ध है।

11. 2014 में Google Revenue का 89% सिर्फ़ Google Ads से बना था।

12. गूगल पर सभी सर्चो का 33% सर्च स्मार्ट फोन से होता है।

13. Google शब्द गूगोल (Googol) से बना है और गूगोल का मतलब एक बहुत बड़ी संख्या होता है यानी एक गूगोल में 1 के पीछे 100 शून्य होते है।

14. 15 सितंबर 1997 को डोमेन नेम Google.com को रजिस्टर किया गया था।

15. गूगल का पहला डूडल “बर्निंग मैन स्टिक फिगर” था, जिसको यहा क्लिक करके देखा जा सकता है…

16. गूगल का पहला ऑफिस किराए का गैराज था।

17. Google के उत्पाद Gmail को अप्रैल फूल डे (1st अप्रैल) के दिन लॉन्च किया गया था।

18. Google का Office शुरू से ही pet-friendly रहा है।

19. गूगल कंपनी ने 2001 में यूज़र्स के उपयोग के लिए 250 मिलियन फोटो के साथ Google Image Search को शुरू किया था।

20. गूगल के कॉर्पोरेट ऑफीस परिसर का नाम “Googleplex” है।

21. गूगल मुख्यालय अजीब सजावट से भरा है, जैसे – स्टेन नामक टी-रेक्स, एक अंतरिक्ष यान, गुलाबी राजहंस, एक लेगो आकृति, वयस्क आकार के बॉल पिट्स, एंड्रॉइड स्टैच्यू और Google रंगों में चित्रित फोन बॉक्स।

22. कंपनी में कर्मचारियों को Googlers कहा जाता है, नए कर्मचारियों को Nooglers कहा जाता है।

23. 2010 से, Google हर हफ्ते औसतन एक कंपनी का अधिग्रहण कर रहा है। ऑनलाइन वीडियो शेरिंग प्लॅटफॉर्म YouTube का स्वामित्व भी Google के पास है। 

24. Google नए कर्मचारियों की भर्ती के लिए foo.bar नामक एक वेब टूल का उपयोग करता है जो उनके द्वारा ऑनलाइन खोज के आधार पर होता है।

25. गूगल कंपनी के मलिक लैरी और सर्गेई के निजी विमानों के NASA में रनवे हैं, जहां अन्य किसी विमान को उतरने की अनुमति नहीं है।

26. Google के पास अपने नाम के जैसे दिखने वाले अन्य डोमेन नेम जैसे www.gooogle.com, www.gogle.com और www.googlr.com भी है, जो सीधे Google.com पर Redirect हो जाते है।

27. पहला Google Computer Storage लेगोस (Lego) के साथ बनाया गया था।

28. यूएस में Google कर्मचारियों को मृत्यु लाभ मिलता है जो गारंटी देता है कि जीवित पति या पत्नी को अगले दशक तक हर साल उनके वेतन का 50% प्राप्त होगा।

29. यदि आप किसी संख्या के बाद ‘= english’ टाइप करते हैं तो Google संख्या का उच्चारण शब्दो में करने में मदद करता है।

30. Google का एक rotated version है जिसे ‘गूगल मिरर‘ के नाम से जाना जाता है, जो सब कुछ एक प्रतिबिंबित अवतार में दिखाता है।

इनके अलावा भी बहुत सारे दिलचस्प Google Facts और Google Rochak Tathya इंटरनेट पर मौजूद है, आपको यहा बताए गये सभी Facts About Google in Hindi पसंद आए होंगे!

Leave a Comment

error: